fbpx

aaj ka rashifal 31 march 2023 todays horoscope daily horoscope in hindi acharya indu prakash all 12 zodiac signs prediction | राशि के घर बजेगी शहनाई, कुंभ राशि वालों की बढ़ेगी सैलेरी

aaj ka rashifal 31 march 2023 todays horoscope daily horoscope in hindi acharya indu prakash all 12 zodiac signs prediction | राशि के घर बजेगी शहनाई, कुंभ राशि वालों की बढ़ेगी सैलेरी

Image Source : INDIA TV
Aaj Ka Rashifal 31 March 2023

Aaj Ka Rashifal 31 March 2023: आज चैत्र शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 57 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। । आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से पुष्य आठवां नक्षत्र है। आज दोपहर 2 बजकर 57 मिनट पर बुध मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

शुक्रवार का दैनिक राशिफल

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है । आज आप बैंक से जुड़े काम पूरे कर सकते हैं। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियों की बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परिक्षा की प्रि-परेशन जारी रखें सफलता जल्द मिलेगी। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। आज लवमेट की लाइफ में खुशियां आएंगी। राजनीति से जुड़े लोग कार्य की रूप-रेखा बना सकते हैं। आज बच्चे किसी पसंदीदा ड्रेस की जिद करेंगे। आज बिसनेसमैन की चल रही डील फाइनल होगी। 

  1. शुभ रंग- नीला 
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा । आज आपको जल्दबाजी में कोई काम करने से नुकसान हो सकता है। आज आप बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें। आज जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं, उन्हें अच्छा फील होगा। नया कारोबार शुरू किया है, तो उसमे अच्छा लाभ होगा। आज आपको स्वास्थय संबंधी समस्या से काफी आराम मिलेगा। आज लव मेट से जरूरी बात शेयर करेंगे। आज आपको किसी क्षेत्र में लाभ मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- ऑरेंज
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि

आज आपका दिन नार्मल रहेगा। आज ऑफिस में किसी कार्य में सीनियर्स की मदद मिलेगी। काफी समय से किसी दोस्त से मिलना चाहते हैं तो आज मिल सकते हैं। आज आपकी अच्छी इनकम होगी। परिवार में शाम को मस्ती का माहौल बनेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सौहार्द्र बढ़ेगा। आज एलआईसी के कारोबारियों का चल रहा टारगेट पूरा हो जाएगा। बीटेक के छात्र अपने करियर को बेहतर बनाएंगे। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त रहेगा। 

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 1

कर्क राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। फैमिली के साथ बाहर घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। आज आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे, एक के बाद एक काम पूरे होंगे। आज परिवार के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर कर सकते हैं। डिप्लोमा के छात्रों का जल्द सेटलमेट होगा। आज घर में धार्मिक कार्यक्रम करा सकते हैं। आज स्वास्थ के लिहाज से आप फिट रहेंगे। आज पूरा दिन किसी बात की उत्सुकता रहेगी। आज माता पिता बच्चों की ख़ुशी में शामिल होंगे। 

  1. शुभ रंग- मैहरुन
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज ऑफिस में काम का ज्यादा भार हो सकता है। आप ट्रेनिग इंस्टिट्यूट में ट्रेनर के पद पर हैं तो आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आपके विवाहित जीवन से गलतफहमियां खत्म होंगी, मीठी तकरार से आपसी लगाव बढ़ेगा। आज आप लवमेट के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं। आज स्टूडेंट्स कुछ नया सीखने का मौका पाएंगे। आज घर में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है। 

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 7

कन्या राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज फ्रेंड्स के साथ एन्जॉय करेंगे। आज माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आज जल्द ऑफिस का काम निपटाकर घरवालों को समय देंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबारियों का दिन लाभदायक रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा में सफलता मिलने के योग है, मेहनत जारी रखें। आज लवमेट डिनर पर जाएंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। आज रुपए के लेन देन में सावधानी रखें। परिवार में किसी बात से उल्लास का माहौल बनेगा।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 8

तुला राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों को जल्द बड़ा प्लेटफार्म मिलेगा । आज बच्चों के साथ रेस्टोरेंट जाएंगे। आज विद्यार्थियों की पढाई में रूचि बढ़ेगी। आज आपकी मानसिक रूप से टेंशन खत्म होगी। आपको जॉब के लिए बड़ी कंपनी हायर कर सकती है। आज व्यापारिक स्थिति बेहतर बनेगी। आज आपको आर्थिक रूप से अधिक लाभ होगा। आपकी शादी की चल रही बात फाइनल हो सकती है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहने वाला है। इस राशि के लोगों को आज रास्ते पर ध्यानपूर्वक चलना चाहिए। बच्चे माता पिता के लिए स्पेशल करेंगे। आज बुजुर्गों के स्वास्थ में सुधार आएगा। बिजनेस में आपको अच्छा मुनाफा होगा। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख शांति रहेगी। आज कॉलेज प्रोजेक्ट पूरा करने में दोस्तों की मदद मिलेगी। आज लवमेट की लाइफ में चल रही अनबन खत्म होगी, रिश्ता मजबूत बनेगा। अगर आप मल्टीनेशनल कंपनी से जुड़े हैं, तो आपके प्रमोशन के चांसेस हैं।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 3

धनु राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज किसी एग्जाम का रिजल्ट आपके पक्ष  में आएगा। आज करीबी लोगों से तालमेल बना कर रखें। आज आपको लाभ के अनेक अवसर मिलेंगे। आज आप अपने दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते है। आज कोई फैसला करने से पहले बड़ों की राय जरूर लें। आज काफी समय से पेट की समस्या को अच्छे डॉक्टर को दिखाएंगे। आज ऑफिस में पार्टी का माहौल बनेगा। आज लवमेट अपने डाउट क्लियर करेंगे।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज काम की अधिकता की वजह से आपको थकान महसूस होगी। आज वाहन खरीदने के अच्छे योग है । एनजीओ. में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया जाएगा। पिताजी कोई जिम्मेदारी आपको दे सकते हैं। आज धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव होगा। आज आपका स्वास्थ चुस्त दुरुस्त रहेगा। आज ऑनलाइन व्यापारियों की किस्मत बुलंद रहेगी, आज रोज से अधिक इनकम होगी । शिक्षकों के प्रमोशन के चांस हैं। 

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

कुंभ राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। ग्राफिक डिजाइनर्स का दिन लाभदायक रहेगा, आपको सैलरी बढ़ने की न्यूज मिलेगी। आज दांपत्य जीवन में खुशियों आएंगी। आज परिवार के फंक्शन में रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। छात्र अपने करियर से जुडी जानकारी भाई या बहन से ले सकते हैं । आज आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। आज आपका सामाजिक स्तर पर मान सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ के नजरिये से दिन ठीक रहेगा। आज आप नई जॉब ज्वाइन कर सकते हैं। 

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज बिल्डर्स को बड़े आर्डर से अच्छा लाभ होगा। आज सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को कोई प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज समय का दुरूपयोग न करें। आज जरुरी डॉक्यूमेंट बनवाने का काम पूरा करा सकते हैं। आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज मानसिक तनाव खत्म होगा, स्वास्थ भी अच्छा रहेगा । आज नया इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपका कम्पटीशन में सिलेक्शन होने के योग हैं। 

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 5

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Aaj ka Panchang 31 March 2023: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

अंतरिक्ष में 5 ग्रहों का संयोग इन राशियों के लिए है अशुभ, इन मुसीबतों का करना पड़ सकता है सामना

केदारनाथ-बद्रीनाथ में VIP दर्शन के लिए अब चुकानी होगी इतनी कीमत, जानिए मंदिर कमेटी के अन्य फैसलों के बारे में

 

More Rashifal News


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *