fbpx

पुतिन की बढ़ेगी टेंशन, यह पड़ोसी देश हुआ NATO में शामिल Finland joins NATO as the 31st member of the Alliance Vladimir Putin Russia tension will increase

पुतिन की बढ़ेगी टेंशन, यह पड़ोसी देश हुआ NATO में शामिल Finland joins NATO as the 31st member of the Alliance Vladimir Putin Russia tension will increase

Image Source : NATO
NATO

NATO: एकतरफ जहां रूस-यूक्रेन का एक साल से भी ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है तो वहीं अब रूस की टेंशन और भी बढ़ जाएगी। रूस के अन्य पड़ोसी देश ने नाटो की सदस्यता ले ली है। फिनलैंड भी अब नाटो का सदस्य बन गया है। फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के बाद इसके सदस्य देशों की संख्या अब 31 हो गई है। फिनलैंड के नाटो का सदस्य बनने से रूस को बड़ा झटका यह लगेगा कि नाटो संगठन उसकी सीमा तक आ गया है।  

 

क्‍या है नाटो? 

NATO, जिसका पूरा नाम नॉर्थ अटलाटिंक ट्रीटी ऑर्गनाइजेशन है। यह वह संगठन है जो एक रक्षा गठबंधन के तौर पर काम करता है। साल 1949 में 12 देशों के साथ इसका गठन किया गया था, जिसमें अमेरिका, यूके, कनाडा और फ्रांस भी शामिल थे। इसमें शामिल देशों ने तय किया था कि किसी भी हमले की स्थिति में ये एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे।

सदस्य देशों की संख्या बढ़कर हुई 31 

फिनलैंड के शामिल होने के बाद नाटो में कुल 31 हो गई है। नाटो का हेडक्‍वार्टर ब्रसेल्‍स में है। सदस्‍य देशों में तुर्की भी अहम देश है। 6 फरवरी 2019 का मैसिडोनिया इसका नया सदस्‍य देश बना था। रूस हमेशा से कहता आया है कि इन देशों को नाटो की स्‍वीकार्यता मिलना उसकी सुरक्षा के लिए खतरा है। इसलिए उसने हमेशा यूक्रेन की सदस्‍यता का विरोध किया है। रूस को डर है कि अगर यूक्रेन ने नाटो की सदस्‍यता ले ली तो फिर वह उसकी सीमा पर कब्‍जा कर लेगा।

ये भी पढ़ें – 

महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच तेज हुई जुबानी जंग, दोनों ने एक-दूसरे पर बोला हमला

फिर खतरनाक हुआ कोरोना! राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोविड पॉजिटिव

Latest World News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Europe News in Hindi के लिए क्लिक करें विदेश सेक्‍शन


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *