सिद्धांत राज
मुंगेर. बिहार के मुंगेर में 21 से 24 मार्च, 2023 तक बिहार दिवस सह अंग महोत्सव मनाया जायेगा. इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होगा. चार दिवसीय इस महोत्सव में खेल-कूद, गीत-संगीत, रक्तदान शिविर, पौधरोपण जैसे कई कार्यक्रम होंगे. इसका आयोजन बिहार सरकार के पर्यटन विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग सहित जिला प्रशासन के सौजन्य से होगा. अंग महोत्सव में अलग-अलग तिथि में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के नामचीन कलाकार प्रस्तुति देंगे. कार्यक्रम के उद्घाटन से पूर्व मुंगेर के कष्टहरणी घाट पर भव्य संध्या आरती का आयोजन किया जाएगा.
21 मार्च का कार्यक्रम
1. सुबह 8 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में क्रिकेट मैच
2. दोपहर 2 बजे से मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस का मैच
3. दोपहर 3 बजे से मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन का मैच
4. दोपहर 3 बजे से शीतलपुर मैदान में तारापुर बनाम हवेली खड़गपुर के बीच बालिका वर्ग का फुटबॉल मैच
5. दोपहर 4 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में तारापुर बनाम हवेली खड़गपुर के बीच बालक वर्ग का फुटबॉल मैच
6. शाम 5 बजे से मुंगेर के गंगा किनारे कष्टहरणी घाट पर संध्या आरती
22 मार्च का कार्यक्रम
1. सुबह 7 बजे से सात निश्चय पार्ट-02 एवं युवा शक्ति बिहार की प्रगति के थीम पर प्रभात फेरी
2. सुबह 9 बजे मुंगेर सदर अस्पताल में पौधारोपण कार्यक्रम
3. सुबह 11 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में महापुरुषों के प्रतिमाओं की सजावट एवं माल्यार्पण कार्यक्रम
4. दोपहर 12 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में रंगोली, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन
5. शाम 6 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में स्कूली बच्चों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम
6. शाम 8 बजे से नामचीन और बड़े पर्दे के सितारों के द्वारा संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति
23 मार्च का कार्यक्रम
1. शाम 6 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
2. शाम 8 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में हास्य कवि, मुशायरा सम्मेलन
24 मार्च का कार्यक्रम
1. सुबह 11 बजे से मुंगेर के सदर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन
2. शाम 6 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में स्थानीय कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति
3. शाम 8 बजे से मुंगेर के पोलो मैदान में बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जावेद अली कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे. इसके बाद, महोत्सव का समापन होगा
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bihar News in hindi, Munger news
FIRST PUBLISHED : March 21, 2023, 15:38 IST