पटनाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
इसी ट्रैक्टर से हुआ दर्दनाक हादसा।
पटना में फिर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस बार 2 महीने के एक मासूम बच्चे की जान चली गई। उसकी मां भी बुरी तरह से घायल हो गई। मामला गर्दनीबाग और फुलवारी शरीफ थाना के बॉर्डर एरिया का है। दरअसल, शुक्रवार के शाम को मंजू देवी नाम की महिला गोद में 2 महीने के बेटे युवराज को लेकर पैदल ही जा रही थी। महिला रोड क्रॉस कर रही थी, खुजाई इमली के पास फुलवारी-पटना लेन से पटना-फुलवारी लेन की ओर वो जा रही थीं।
तभी फुलवारी शरीफ की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने महिला को जोरदार धक्का मार दिया। जिसके बाद महिला की गोद उसका बच्चा सड़क पर गिर गया। उसके सिर में काफी चोट आई। वो बुरी तरह से जख्मी हो गया। इसी के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं, मां मंजू देवी भी गिरी। कुछ दूर तक ट्रैक्टर ने उन्हें घसीट भी दिया था। इस कारण उन्हें भी शरीर के कई हिस्साें में चाेट आई। वो भी घायल हो गईं। मंजू देवी फुलवारीशरीफ थाना के नाेहसा गांव की रहने वाली हैं।
हादसे के बाद स्थानीय लाेग मौके पर जुट गए। लोगों ने ही ट्रैक्टर चालक अनिल राय काे पकड़ लिया। फिर उसकी जमकर पिटाई की। साथ ही ट्रैक्टर में ताेड़फाेड़ भी किय। इसके बाद पुलिस माैके पर पहुंच गई। अनिल खुशरूपुर का रहने वाला है। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके जाम लग गया। गर्दनीबाग थानेदार रंजीत कुमार के अनुसार घायल महिला मंजू देवी को इलाज के लिए PMCH भेजा गया। वहीं बच्चे की लाश को भी भेजा गया। ट्रैक्टर चालक काे पकड़कर ट्रैफिक थाना के हवाले कर दिया गया है।
स्थानीय लाेगाें ने बताया कि इस रूट पर वाहनाें की रफ्तार बहुत रहती है। इस वजह से अक्सर हादसे हाेते रहते हैं। इस रूट पर कम उम्र के लड़के ट्रैक्टर समेत दूसरे माल वाहक वाहन के साथ ही ऑटो भी चलाते हैं। इस पर पुलिस-प्रशासन का काेई ध्यान ही नहीं है। हर महीने एक-दाे ऐसे हादसे फुलवारी शरीफ से अनीसाबाद के बीच होते हैं। ।